कंप्यूटर (Computer)


❖ कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। इसका हिन्दी नाम संगणक है।

❖ कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं-
        ✢ डिजिटल कंप्यूटर,
        ✢ एनालॉग कंप्यूटर,
        ✢ और हाइब्रिड कंप्यूटर।

Hardware 
❖ कंप्यूटर की भौतिक संरचना को हार्डवेयर (Hardware) कहा जाता है।
❖ कंप्यूटर में प्रयुक्त IC चिप्स सिलिकॉन से बने होते हैं। IC का पूर्ण रूप इंटीग्रेटेड सर्किट (Integrated Circuit) है।

❖ CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। CPU का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) है।

❖ मदरबोर्ड कंप्यूटर में एक सर्किट बोर्ड होता है।

Memory 
❖ कंप्यूटर भविष्य में उपयोग के लिए इसके परिणाम को मेमोरी (Memory) में संग्रहीत करता है।

❖ चुम्बकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की एक परत होती है।
❖ कंप्यूटर प्रोग्राम हार्ड डिस्क (Hard Disc) पर संग्रहीत होते हैं।
❖ हार्ड डिस्क की गति RPM में मापी जाती है।
❖ फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disc) का आकार 3.25" और 5.25" होता है।

❖ 1 बाइट में 8 बिट होते हैं।
❖ 1 किलो बाइट में 1024 बाइट होते हैं।
❖ 1 MB में 1024 किलो बाइट होते हैं।
❖ 1 GB में 1024 MB होते हैं।

Input Output devices 
❖ माउस, कीबोर्ड, जॉयस्टिक, स्कैनर और लाइट पेन इनपुट डिवाइस (Input Devices) के उदाहरण हैं।

❖ कीबोर्ड (Keyboard) एक इनपुट डिवाइस है। एक मानक कीबोर्ड में 101 बटन और 12 फ़ंक्शन कुंजियाँ होती हैं।
❖ ओसीआर (OCR) कागज पर लिखे अल्फा न्यूमेरिक अक्षरों का पता लगाता है। यह एक इनपुट डिवाइस है।

❖ प्रिंटर, स्पीकर और मॉनिटर आउटपुट डिवाइस (Output Devices) हैं।
❖ मॉनिटर (Monitor) एक आउटपुट डिवाइस है। मॉनिटर को VDU भी कहा जाता है।
❖ डॉट-मैट्रिक्स एक प्रकार का प्रिंटर है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।

Software 
❖ DOS और WINDOWS ऑपरेटिंग सिस्टम (Operation System) के प्रकार हैं।
❖ कंप्यूटर को बंद करने की प्रक्रिया को शटडाउन (Shutdown) कहा जाता है और चालू करने की प्रक्रिया को बूट अप (Boot up) कहा जाता है।
❖ कंप्यूटर में प्रोग्रामों की सूची को मेनू (Menu) कहा जाता है।
❖ कंप्यूटर के मुख्य पृष्ठ को डेस्कटॉप (Desktop) कहा जाता है।
❖ फायरवाल सिस्टम और बाहरी दुनिया के बीच में रोक लगाकर सिस्टम का बचाव करता है।
❖ बेसिक, COBOL, C++ विभिन्न प्रकार की कंप्यूटर भाषाएँ हैं।
❖ प्रोग्राम हेतु विकसित प्रथम भाषा FORTRON है।
❖ उच्चस्तरीय भाषा का विकास IBM ने किया।
कम्पाइलर उच्च स्तरीय भाषा को मशीन स्तरीय भाषा में बदलने का एक प्रोग्राम है।
❖ अग्रेजी के समान उच्चस्तरीय भाषा COBOL है।
❖ COBOL प्रोग्राम में वर्गीकरणों की संख्या चार है।
❖ फोरट्रान, कोबोल, बेसिक, अल्गोल, पास्कल आदि उच्चस्तरीय भाषाएं हैं।
❖ असेंबलर असेंबली भाषा को मशीनी भाषा में परिवर्तित करता है।
❖ बाइनरी नम्बर प्रणाली मे 0 तथा 1 का प्रयोग होता है।
❖ LOTUS एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है।
❖ वायरस कंप्यूटर में एक प्रोग्राम से संबंधित होता है।
❖ कम्प्यूटर वाइरस एक डिस्ट्रकटिव प्रोग्राम होता है।

Internet 
❖ मोडेम टेलीफोन लाइन पर काम करता है।
❖ सबसे बडा कम्प्यूटर नेटवर्क इंटरनेट है।
❖ इंटरनेट पर भेजा जाने वाला संदेश ई-मेल कहलाता है।
❖ कम्प्यूटर नेटवर्क से सम्पर्क जोडने की प्रक्रिया को Login तथा सम्पर्क तोडने को Logout कहते हैं।

विविध
❖ पहला डिजिटल कंप्यूटर UNIVAC था।
❖ आधुनिक कम्प्यूटर का पिता चार्ल्स बैवेज को कहते हैं।
❖ कैलक्यूलेटर का आविष्कार पास्कल ने किया था।
❖ भारत मे निर्मित पहला कम्प्यूटर सिद्धार्थ था। 
❖ भारत का प्रथम कम्प्यूटर बैंगलूर के प्रधान डाक घर मे लगाया गया।
❖ भारत का सिलिकान वैली बैंगलोर को कहते हैं।
❖ भारत के सुपर कम्प्यूटर का नाम परम है।
❖ कम्प्युटर का पिता चार्ल्स बैवेज को कहा जाता है।
❖ IBM एक कम्प्यूटर कम्पनी है।
❖ कम्प्यूटर के क्षेत्र मे महान क्रांति 1960 ई. मे आयी।
❖ हाटमेल का सृजन सबीर भाटिया ने किया था।
❖ पूरे विश्व में संचार का सबसे तेज तथा सबसे सस्ता साधन ई-मेल है।
❖ भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी इन्फोसिस है।
वर्ल्ड वाइड वेब की आधारशिला टिम बर्नसेली ने मार्च, 1989 में रखी थी।
स्टीव जॉब्स कंप्यूटर कंपनी Apple के संस्थापक हैं।

Full form
❖ ALU - Arithmetic and Logical Unit
❖ CAS - Conditional Access System 
❖ CD - Compact Disc 
❖ COBOL - Common Business Oriented Language 
❖ CPU - Central Processing Unit 
❖ CU - Control Unit 
❖ DOS - Disk Operating System 
❖ E-MAIL - Electronic Mail 
❖ FAX - Far Away Xerox 
❖ LAN - Local Area Network 
❖ HTML - Hyper Text Markup Language 
❖ HTTP - Hyper Text Transfer Protocol 
❖ IBM - International Business Machine 
❖ IC - Integrated Circuit 
❖ MICR - Magnetic Ink Character Recognition
❖ MODEM - Modulator-Demodulator
❖ RAM - Random Access Memory 
❖ ROM - Read Only Memory 
❖ SIM - Subscribers Identity Module 
❖ VDU - Visual Display Unit 
❖ WAN - Wide Area Network 
❖ WLL - Wireless in Local Loop
❖ WWW - World Wide Web 

Q1. एमएस पावरपॉइंट में स्लाइड मास्टर का उद्देश्य क्या है?
1. एनिमेशन और ट्रांजिशन इन्‍सर्ट करना
2. स्लाइड को इमेज के रूप में एक्‍सपोर्ट करना
3. सभी स्लाइडों पर एकसमान फॉर्मेटिंग, फ़ॉन्ट और लेआउट लागू करना ✓
4. एक साथ कई स्लाइड डिलीट करना

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा घटक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का पार्ट नहीं है?
1. अ‍र्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)
2. रजिस्टर (Registers)
3. ग्राफ़िक कार्ड (Graphic Card) ✓
4. कंट्रोल यूनिट (CU)

Q3. कंप्यूटर सिस्टम में वर्चुअल मेमोरी का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
1. डिस्क स्‍पेस का उपयोग करके RAM कैपेसिटी का विस्तार करना ✓
2. स्‍टोरेज के लिए कैश (CACHE) मेमोरी का विस्तार करना
3. फिजिकल स्‍टोरेज कैपेसिटी बढ़ाना
4. डेटा का बैकअप उपलब्ध कराना

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा डेस्कटॉप कंप्यूटर पर सामान्यतः प्रयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम का उदाहरण है?
1. गूगल क्रोम (Google Chrome)
2. एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
3. विंडोज 10 (Windows 10) ✓
4. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word)

Q5. कीबोर्ड का उपयोग करके किसी डायलॉग बॉक्स या मेनू में ऑप्‍शन के माध्यम से नेविगेट करते समय, टैब कुंजी का प्राथमिक कार्य क्या है?
1. प्रीवियस ऑप्‍शन या कंट्रो ल पर वापस जाना
2. करेंटली हाइलाइट ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करना
3. करेंट डायलॉग बॉक्स या मेनू क्लोज करना
4. फ़ोकस को अगले उपलब्ध ऑप्‍शन या कंट्रो ल पर मूव करना ✓

Q6. कंप्यूटर सिस्टम में CPU का प्राथमिक कार्य क्या है?
1. निर्देशों को निष्पादित करना और डेटा को प्रोसेस करना ✓
2. डेटा को स्थायी रूप से संग्रहीत करना
3. इनपुट और आउटपुट डिवाइस कनेक्ट करना
4. पावर सप्लाई का प्रबंधन करना

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा, ऑपरेटिंग सिस्टम के कर्नेल (kernel) की भूमिका को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है?
1. फ़ाइल प्रबंधन और सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के लिए यूटिलिटी प्रोग्रामों का एक सूट (suite) प्रदान करना
2. उपयोगकर्ता अकाउंट्स और एक्सेस परमिशनों का प्रबंधन करना
3. एप्लिकेशन और सिस्टम हार्डवेयर के बीच मुख्य इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करना ✓
4. उपयोगकर्ता इंटरैक्शन के लिए ग्राफ़िकल यूज़र इंटरफ़ेस प्रदान करना

Q8. लिनक्स गनोम (Linux GNOME) डेस्कटॉप एनवायरनमेंट में Alt + F2 का क्या कार्य है?
1. वर्तमान विंडो (window) को रिफ्रेश करना
2. रन कमांड (Run Command) डायलॉग बॉक्स ओपन करना ✓
3. वर्तमान एप्लिकेशन को बंद करना
4. पूर्ण-स्क्रीन और विंडो मोड के बीच (Toggle) टॉगल करना

Q9. कंप्यूटर में कैश मेमोरी (cache memory) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
1. उपयोगकर्ता फाइलों को स्थायी रूप से संग्रहीत करना
2. त्वरित पुनर्प्राप्ति के लिए प्रायः एक्सेस किए जाने वाले डेटा को संग्रहीत करना ✓
3. वर्चुअल मेमोरी के रूप में कार्य करना
4. RAM के लिए बैकअप प्रदान करना

Q10. लैपटॉप में ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक कार्य क्या है?
1. डॉक्यूमेंट्स टाइप करना
2. केवल इंटरनेट ब्राउजर रन करना
3. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन करना ✓
4. वीडियो एडिट करना

Post a Comment

0 Comments