World
विश्व में सबसे बड़ा, छोटा, लंबा (Largest, Smallest, Tallest in the world)
❖ विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया (5,45,79,000 वर्ग किमी: विश्व के क्षेत्रफल का 30%) उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया (76,88,000 वर्ग किमी) दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर (क्षेत्रफल 165,250,000 वर्ग किमी) है।
❖ विश्व का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर (क्षेत्रफल लगभग 14,060,000 वर्ग किमी) उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
❖ विश्व की सबसे लंबी नदी नील (लंबाई: 6,650 किमी) अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह इंडोनेशिया (17,508 द्वीप), दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है।
❖ इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है जिसका क्षेत्रफल 2,166,086 वर्ग किमी है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली (लगभग 880 वर्ग किमी) भारत के असम में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे छोटा नदी द्वीप उमानंद भारत के असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है।
❖ विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (औसत गहराई 744.4 मीटर) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग में रूस के दो राज्यों की सीमा पर स्थित है।
❖ विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, लेक सुपीरियर (82,103 वर्ग किमी) कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है।
❖ विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर (371,000 वर्ग किमी) मध्य एशिया में स्थित है।
❖ विश्व में सर्वाधिक लवणता तुर्की की वॉन झील में पाई जाती है।
❖ विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी मेक्सिको की खाड़ी (लगभग 16 लाख वर्ग किमी) पश्चिमी अटलांटिक महासागर में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे छोटा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से वेटिकन सिटी (44 हेक्टेयर) यूरोप महाद्वीप में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, किंग फहद हवाई अड्डा (क्षेत्रफल 776 वर्ग किमी), सऊदी अरब के दम्मम में स्थित है।
❖ विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई नहर, इंदिरा गांधी नहर या राजस्थान नहर (649 किमी लंबी), भारत में स्थित है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा फूल रैफलेसिया है।
❖ दुनिया का सबसे बड़ा जीवित पक्षी शुतुरमुर्ग है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा है।
❖ विश्व का सबसे गहरा महासागर प्रशांत महासागर है।
❖ विश्व का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित पठार तिब्बत का पठार है।
❖ विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मावसिनराम भारत के मेघालय राज्य में स्थित है।
❖ क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश मंगोलिया है।
❖ विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप (क्षेत्रफल 32,50,000 वर्ग किमी.) है।
Post a Comment
0 Comments