विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and Technology)

❖ भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुवात 1962 में हुआ।
❖ भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक डॉ. विक्रम साराभाई को कहा जाता है।
❖ इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 में हुई थी। 
❖ ISRO का पूरा नाम Indian Space Research Organisation (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) है।
❖ इसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है।
❖ भारत में अंतरिक्ष आयोग और अंतरिक्ष विभाग की स्थापना 1972 में हुई थी।
❖ विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) त्रिवेन्द्रम, केरल में स्थित है।
❖ इसकी स्थापना 21 नवम्बर 1963 हुई थी।
❖ यहां रॉकेट और कृत्रिम उपग्रहों का निर्माण किया जाता है।
❖ सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) की स्थापना 1 अक्टूबर 1971 को हुई थी। 
❖ इसका मुख्यालय श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश में है।
❖ यहीं से इसरो के रॉकेट लॉन्च किए जाते हैं।
❖ अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC) अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है।
❖ राष्ट्रीय सुदूर संवेदी एजेंसी हैदराबाद में है।
❖ भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून में है।
❖ चंद्रमा पर भारत का पहला मिशन चंद्रयान-1, 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
❖ चंद्रयान-2 को भारत ने 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था।
❖ मंगलयान मिशन इसरो द्वारा 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था।
❖ इसे मार्स ऑर्बिटर मिशन(MOM) के नाम से भी जाना जाता है।
❖ PSLV का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा किया गया है।
❖ PSLV का पूर्ण रूप Polar Satellite Launch Vehicle है।
❖ पीएसएलवी को कृत्रिम उपग्रहों को ध्रुवीय कक्षा में प्रक्षेपित करने के लिए विकसित किया गया है।
❖ GSLV का पूर्ण रूप Geosynchronous Satellite Launch Vehicle है।
❖ जीएसएलवी को कृत्रिम उपग्रहों को भू-तुल्यकालिक कक्षा में प्रक्षेपित करने के लिए विकसित किया गया है।

विविध
❖ प्रथम भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट (19 अप्रैल, 1975 को सोवियत संघ से प्रक्षेपित) था।
❖ भारत का पहला मौसम विज्ञान उपग्रह MATSAT (2002) है।
❖ भारतीय निर्मित प्रक्षेपण यान से लॉन्च किया गया भारत का पहला उपग्रह रोहिणी था।
❖ भारत का पहला संचार उपग्रह APPLE है।
❖ भारत का प्रथम चालक रहित यान लक्ष्य था।
❖ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह स्यूतनिक-1 था जो सोवियत संघ द्वारा 1957 को भेजा गया था।
❖ मंगल ग्रह पर उतरने वाला पहला यान वाइकिंग-1 था।
❖ मानव को चंद्रमा पर उतारने वाला पहला अंतरिक्ष यान अपोलो-11 था।
 ❖ अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति मेजर यूरी गगारिन (सोवियत संघ, 1961) थे।
❖ अंतरिक्ष में जाने वाली विश्व की प्रथम महिला वेलेंटीना टेरेश्कोवा (सोवियत संघ, 1963) थी।
❖ अंतरिक्ष में जाने वाले विश्व के पहले जानवर का नाम लाइका (कुत्ता) था।
❖ अंतरिक्ष में तैरने वाले विश्व के पहले व्यक्ति एलेक्सी लियोनोव (सोवियत संघ, 1965) थे।
❖ अंतरिक्ष में तैरने वाली दुनिया की पहली महिला स्वेतलाना सवित्स्काया (सोवियत संघ, 1982 में) थीं।
❖ अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा (3 अप्रैल, 1984) थे।
❖ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला (1997) थीं।
❖ चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग (21 जुलाई, 1969) थे।
❖ चंद्रमा पर मानव भेजने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका पहला देश है।
❖ अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA है।
❖ NASA का पूरा नाम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (National Aeronautics and Space Administration) है।
❖ इसका गठन 1 अक्टूबर 1958 को हुआ था। 
❖ नासा का मुख्यालय वाशिंगटन, अमेरिका में स्थित है।
❖ रूस की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम रोस्कोस्मोस है।
❖ चीन की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) है।
❖ जापान की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम JAXA है।
❖ इसका पूरा नाम जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) है।
❖ पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन (सुपारको) है।

❖ A320 एयरबस फ्रांस का है। 
❖ भारत की सूचना प्रौद्योगिकी बेंगलुरु में स्थित है। 
❖ ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग संचार में किया जाता है। 
❖ हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स का रंग नारंगी होता है।


❖ DRDO की स्थापना 1958 में हुई थी।
❖ DRDO का पूर्ण रूप Defense Research and Development Organisation (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) है।
❖ DRDO का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
❖ भारत की पहली युद्ध मिसाइल पृथ्वी है।

Post a Comment

0 Comments