संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation)

❖ UNO की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में हुई थी। इसका पूर्ण रूप United Nations Organization (संयुक्त राष्ट्र संगठन) है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लिए भूमि जॉन डी. रॉकफेलर द्वारा दान में दी गई थी। 

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।

❖ संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महासचिव होता है। महासचिव का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं।

❖ संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी और स्पेनिश हैं। अंग्रेजी और फ्रेंच इसकी कामकाजी भाषाएँ हैं।

❖ संयुक्त राष्ट्र ध्वज की पृष्ठभूमि सफेद है, जैतून की दो शाखाएँ ऊपर की ओर खुली हैं, बीच में विश्व का मानचित्र है, पृष्ठभूमि हल्के नीले रंग की है। UNO ने अक्टूबर 1947 में इस ध्वज को अपनाया।

❖ वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की कुल संख्या 193 है। भारत 1945 से UNO का सदस्य है। वेटिकन सिटी और ताइवान यूएनओ के सदस्य देश नहीं है।

❖ संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक-सामाजिक परिषद, सचिवालय, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और न्यासी परिषद हैं।

❖ संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख विधायिका महासभा है।
❖ संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विजया लक्ष्मी पंडित थीं।

❖ संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारी संस्था को सुरक्षा परिषद कहा जाता है। इसके स्थायी सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र में वीटो का अधिकार प्राप्त है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य हैं। इसके स्थायी सदस्य अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन हैं।

❖ संयुक्त राष्ट्र के न्यायिक अंग का नाम अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय है। इसकी स्थापना 3 अप्रैल 1946 को हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के हेग में स्थित है। इसके न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है।

❖ संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) संस्था बच्चों के लिए काम करती है। यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका में है। विश्व विकास रिपोर्ट यूनिसेफ का वार्षिक प्रकाशन है।

विविध
❖ संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी हैं।
❖ संयुक्त राष्ट्र पुस्तकालय को हैमरस्कजॉल्ड पुस्तकालय के नाम से जाना जाता है।
❖ संयुक्त राष्ट्र चार्टर की मूल प्रति अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार में सुरक्षित है। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में 111-अनुच्छेद हैं।
❖ UNDP का पूर्ण रूप संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम है।

Post a Comment

0 Comments