General Awareness (सामान्य जागरूकता)
लेखक
Q.1 राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना निम्नलिखित में से किस लेखक ने की है?
- श्री अरबिंदो
- सरोजिनी नायडू
- रविंद्रनाथ टैगोर
- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
Q.2 अप्रैल 2021 में शुरू की गई, पीएम उम्मीद योजना का उद्देश्य लगभग तीन लाख युवाओं को उद्यमी बनने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना की अवधि ________ तक है।
- 2027-28
- 2029-30
- 2023-24
- 2024-26
भूगोल
Q.3 निम्नलिखित में से किस प्रकार की चट्टानें कभी आग्नेय या अवसादी थीं, लेकिन भू-पर्पटी के भीतर तीव्र गर्मी और/या दबाव के कारण रूपांतरित हो गई?
- बेसाल्ट
- क्वार्टजाइट
- ग्रेनाइट
- बलुआ पत्थर
जीव विज्ञान
Q.4 इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से देखने पर, कौन-से कोशिकांग या तो गुच्छे में या एकल रूप में, छोटे बिंदुओं के रूप में दिखाई देते हैं जो कोशिकाद्रव में स्वतंत्र रूप से तैरते रहते हैं?
- गॉल्जी उपकरण
- परॉक्सीसोम
- रिक्तिकाएं
- राइबोसोम
Q.5 एक दिन में सबसे अधिक गाने गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक भारतीय पार्श्व गायक के नाम दर्ज है। उन्होंने एक दिन में कितने गाने गाए थे?
- 30
- 28
- 26
- 34
Q.6 भारत में विदेशी मुद्रा भंडार जून 2021 में ________ के सीमाचिन्ह (landmark) को पार कर गया।
- US$ 600 बिलियन
- US$ 600 ट्रिलियन
- US$ 900 बिलियन
- US$ 900 ट्रिलियन
भूगोल
Q.7 40° और 60° के बीच भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं, जहां वर्ष में 500-1500 mm के बीच अधिक वर्षा होती है?
- शीतोष्ण पर्णपाती वन
- टैगा वन
- भूमध्यसागरीय वन
- शंकुधारी वन
रसायन विज्ञान
Q.8 कौन-सा समूह आवर्त सारणी में दाएं से दूसरे स्तंभ (कॉलम) में है और इसमें फ्लोरीन (F), क्लोरीन (CI), ब्रोमीन (Br), आयोडीन (1), एस्टैटिन (At) और टेनेसिन (Ts) होते हैं?
- समूह 16
- समूह 17
- समूह 13
- समूह 15
Q.9 __________ को पहली बार अपने पिता उस्ताद 'बाबा' अलाउद्दीन खान के सानिध्य में शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित किया गया था, और उनकी मदद से उन्होंने मैहर सेनिया घराने की स्थापना की।
- 1. अन्नपूर्णा देवी
- 2. रूपा पनेसार
- 3. अनुपमा भागवत
- 4. सहाना बनर्जी
आत्मकथा
Q.10 भारत के निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानियों में से किसकी आत्मकथा 'व्हाई आई एम एन एथीस्ट (Why am I an Atheist)' है?
- राम प्रसाद बिस्मिल
- अरबिंदो घोष
- भगत सिंह
- रास बिहारी बोस
Q.11 भरतनाट्यम/कुचिपुड़ी की अमेरिका में बसी प्रतिपादक अपर्णा सतीसन ने निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के राष्ट्रीय संस्थान द्वारा प्रतिष्ठित अभिनंदन सरोजा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता?
- 2021
- 2017
- 2011
- 2005
Q.12 मोहम्मद सलीमुल्लाह बनाम __________ के मामले में, सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में कहा कि 'निर्वासित न होने का अधिकार अनुच्छेद 19 के साथ जुड़ा हुआ है और केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है?
- महाराष्ट्र राज्य
- केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप
- त्रिपुरा राज्य
- भारत सघ
उपन्यास
Q.13 निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास अमिताव घोष ने नहीं लिखा है?
- ए सुटेबल बॉय
- द सर्कल ऑफ रीजन
- सी ऑफ पॉपीज़
- द शैडो लाइन्स
लेखक
Q.14 इनमें से कौन 'सेट द बॉय फ्री' ('Set the Boy Free') के लेखक है?
- बिल ब्राउडर
- जॉनी मार
- डेविड निवेन
- पॉल कलानिधि
Q.15 जुलाई 2021 में, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में 'दिव्यांगजन को सहायता देने और सहायक उपकरण के वितरण के लिए 'सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया था?
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली
- पंजाब
खेल
Q.16 बोल्ट उपकरण (equipment bolt) का प्रयोग किस खेल में किया जाता है?
- तैराकी
- साइक्लिंग
- मोटर स्पोर्टस
- पर्वतारोहण
रसायन विज्ञान
Q.17 निम्नलिखित में से कौन-सा कृत्रिम रंग कर्मक, आहार पूरक, सॉस, सूप और शोरबा, बेकरी, डेयरी वसा और तेल, समुद्री भोजन, मसालों, ब्रेथ फ्रेशनर, मिठाई, सुविधा वाले खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है?
- क्विनोलिन येलो
- अम्ल (एसिड) फुक्सिन
- ऑरेंज जी
- ऑयल रेड ओ
Q.18 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार 2022 निम्नलिखित में से किसे प्राप्त हुआ?
- वेदांतम रामलिंग शास्त्री
- दीपा शशिदन
- अपर्णा सतीसन
- केवी सत्यनारायण
Q.19 पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित गुरु अमुबी सिंह को निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया?
- भरतनाट्यम
- कथक
- मणिपुरी
- ओडिसी
Q.20 2021 अभिनंदन सरोज राष्ट्रीय पुरस्कार के प्राप्तकर्ता कौन हैं?
- गोपिका वर्मा
- एन अमुसाना देवी
- सुजाता महापात्र
- अपर्णा सतीशन
भारत में प्रथम
Q.21 निम्नलिखित में से कौन भारत के पहले ग्रैमी पुरस्कार विजेता हैं?
- उस्ताद ज़ाकिर हुसैन
- पंडित हरि प्रसाद चौरसिया
- पंडित शिव प्रकाश शर्मा
- पंडित रवि शंकर
संविधान
Q.22 निम्नलिखित में से कौन-सा संघ की कार्यपालिका का हिस्सा नहीं है?
- भारत के राष्ट्रपति
- भारत का सर्वोच्च न्यायालय
- मंत्रिपरिषद
- भारत के प्रधानमंत्री
जीव विज्ञान
Q.23 उस अवयव की पहचान करें जो प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित (trap) करने में मदद करता है।
- रिक्तिकाएं
- कैरोटीनॉयड
- अमाइलोप्लास्ट
- क्रिस्टी
Q.24 13वें आई.सी.सी. (ICC) एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किसके द्वारा किया जाएगा?
- भारत
- इंग्लैंड
- वेस्ट इंडीज
- दक्षिण अफ्रीका
Q.25 गढ़वाल में रेनी गाँव 1970 में हुए किस पर्यावरण आंदोलन के लिए मशहूर है?
- अप्पिको आंदोलन
- साइलेंट वैली बचाओ आंदोलन
- जंगल बचाओ आंदोलन
- चिपको आंदोलन
Post a Comment
0 Comments