Awards
प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार/सम्मान (Major National and International Awards/Honors)
भारत रत्न
❖ भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न है।
❖ इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी।
❖ भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954 में) थे।
❖ भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला श्रीमति इंदिरा गांधी (1971 में) थीं।
❖ मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति लाल बहादुर शास्त्री (1966 में) थे।
❖ डॉ. भीमराव अम्बेडकर को मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
❖ भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी पाकिस्तान के खान अब्दुल गफ्फार खान (1987 में) थे।
❖ मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
नोबेल पुरस्कार
❖ नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है।
❖ इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी।
❖ नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को स्टॉकहोम (स्वीडन) और ओस्लो (नॉर्वे) में प्रदान किया जाता है।
❖ नोबेल पुरस्कार छह क्षेत्रों भौतिकी, रसायन, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र में प्रदान किया जाता है।
❖ भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज प्रदान करती है।
❖ साहित्य के लिए पुरस्कार स्वीडिश साहित्य अकादमी प्रदान करती है।
❖ नोबेल पुरस्कार पाने वाली विश्व की पहली महिला मैडम क्यूरी (1903 में) थीं।
❖ भारत को पहला नोबेल पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में मिला।
❖ नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई और भारतीय व्यक्ति रवीन्द्रनाथ टैगोर थे।
❖ उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
❖ नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला मदर टेरेसा (शांति के लिए, 1979 में) थीं।
❖ विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय सीवी रमन (1930 में) थे।
❖ अमर्त्य सेन को वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र (कल्याण) में नोबेल पुरस्कार मिला।
बुकर पुरस्कार
❖ बुकर पुरस्कार अंग्रेजी में सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक लेखन के लिए दिया जाता है।
❖ बुकर पुरस्कार की स्थापना 1969 में इंग्लैंड में की गई थी।
❖ बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला अरुंधति रॉय (द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स, 1997 में) हैं।
रेमन मैग्सेसे
❖ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस के 7वें राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में दिया जाता है।
❖ इसकी शुरुआत 1957 में हुई थी।
❖ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति आचार्य विनोबा भावे (1958 में) थे।
❖ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला किरण बेदी (1994 में) हैं।
❖ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल कहा जाता है।
ग्रैमी पुरस्कार
❖ संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैमी अवार्ड है।
❖ इसकी शुरुआत 1959 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुई थी।
❖ ग्रैमी अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय पंडित रविशंकर थे।
बोरलॉग पुरस्कार
❖ बोरलॉग पुरस्कार की शुरुआत 1972 में हुई थी।
❖ यह पुरस्कार भारतीय वैज्ञानिकों को कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके शोध और योगदान के लिए दिया जाता है।
❖ बोरलॉग पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला डॉ. अमृता पटेल थीं।
भटनागर पुरस्कार
❖ भारत का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार है।
❖ यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार
❖ ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए ज्ञानपीठ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
❖ इस पुरस्कार की शुरुआत 1965 में हुई थी।
❖ ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति जी. शंकर कुरुप(1965 में) थे।
❖ ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली पहली महिला आशापूर्णा देवी (1976 में) थीं।
❖ हिंदी में पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1968 में चिदंबरा के लिए सुमित्रा नंदन पंत को दिया गया था।
व्यास सम्मान
❖ व्यास सम्मान भारतीय साहित्य में ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है।
❖ इस पुरस्कार की स्थापना 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
❖ इस पुरस्कार के लिए 4 लाख रुपये दिए जाते हैं।
❖ व्यास सम्मान से सम्मानित प्रथम व्यक्ति डॉ.रामविलास शर्मा थे।
कलिंग पुरस्कार
❖ कलिंग पुरस्कार यूनेस्को द्वारा किया जाता है।
❖ कलिंग पुरस्कार के संस्थापक बीजू पटनायक थे।
❖ यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।
❖ प्रथम पुरस्कार वर्ष 1952 में प्रदान किया गया।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
❖ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
❖ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता है।
विविध
❖ द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षक को प्रदान किया जाता है।
❖ साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला अमृता प्रीतम थी।
❖ पद्म श्री प्राप्त करने वाला प्रथम अभिनेत्री नरगिस दत्त (1958 में) थी।
❖ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की शुरूआत 1952 हुई।
❖ मिस यूनिवर्स खिताब पाने वाली पहली भारतीय महिला सुष्मिता सेन (1994 में) है।
❖ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरूआत 1951 हुई।
❖ मिस वर्ल्ड खिताब पाने वाली पहली भारतीय महिला रीता फारिया (1966 में) थी।
Post a Comment
0 Comments